पेज

मंगलवार, 2 जुलाई 2013

क्या आपके कपड़ों में जहर है!

क्या आप जानते हैं कि बाजार से नया कपड़ा खरीदने के बाद उसे धो कर ही पहनना चाहिए? इसलिए नहीं कि उस पर लोगों के गंदे हाथ लगे होंगे, बल्कि इसलिए कि कपड़े बनाते समय कई जहरीले रसायनों का इस्तेमाल होता है। ये रसायन न सिर्फ त्वचा को नुक्सान पहुंचाते हैं, बल्कि कैंसर का खतरा भी पैदा करते हैं।

सोमवार, 1 जुलाई 2013

अपने घर में भी सुरक्षित नहीं बाघ

उत्तराखंड में हिमालय की तराई में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को इलाके में बाघों का सबसे बड़ा घर कहा जाता है। इस टाइगर रिजर्व में लगभग 200 बाघ थे। इसे बाघों की सुरक्षित शरणस्थली के तौर पर जाना जाता था। लेकिन हाल के वर्षों में बाघों की अस्वभाविक मौत की घटनाओं में वृद्धि की वजह से यह नेशनल पार्क काफी सुर्खियों में रहा है।


शनिवार, 2 जून 2012

अब तकनीक करेगी चिड़िया की लार की रक्षा


अपने सबसे कीमती उत्पाद को जालसाजों से बचाने के लिए मलेशिया की सरकार एक ऐसी तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, जो उस उत्पाद के हर रेशे का सही सही हिसाब देगा। यह उत्पाद और कुछ नहीं यह स्विफ्टलेट चिड़िया का घोंसला है जो वो अपने थूक से धीरे धीरे बुनती है। थूक से बुना यह घोंसला चीन में सूप बना कर बड़े चाव से खाया जाता है। चीन में यह मान्यता है कि इस चिड़िया के थूक या लार से बने घोंसले का सूप पीने से त्वचा सुंदर होती है।

सोमवार, 21 मई 2012

इंसानों के लालच का शिकार हो रहा है अमेजन


अमेजन के सुंदर, हरे-भरे और प्राकृतिक संपदा से भरपूर इलाके में घूमने का आनंद स्वर्गिक है। लेकिन दुनिया की यह खूबसूरत जगह मनुष्य के लालच का शिकार बन रही है। दक्षिणी अमेरिका के उत्तर में बहने वाली अमेजन नदी की मुख्य धारा 6,400 किलोमीटर लंबी है। अलग अलग रंगों वाली सहायक नदियों के साथ मिल कर यह दुनिया की सबसे बड़ी नदी बन जाती है।

रविवार, 20 मई 2012

यर कंडीशनिंग करने वाला पौधा 'थिपाचा'


दक्षिण भारतीय राज्य केरल में एक ऐसे पौधे का पता चला है जो तेज गर्मी होने पर अपने पत्तों से पानी की बूंदें टपकाता रहता है. इस पौधे को घर की छत में लगाना खासा फायदेमंद हो सकता है. पौधे के कई औषधीय गुण भी हैं.

शनिवार, 19 मई 2012

विश्व के सबसे बड़े वर्षा वन बचाने का अभियान

दुनिया के इकलौते और सबसे बड़े वर्षा वनों को बचाने के लिए ग्रीनपीस के विश्वव्‍यापी अभियान में अब हॉलीवुड की मशहूर एक्‍टर जिलियन एंडरसन (एक्‍स फाइल्‍स की डेना स्‍कली) भी शामिल हो गई हैं। ग्रीन पीस अमेजन के वर्षा वनों में सन् 2015 तक पूरी तरह कटाई रोकने के लिए अभियान चला रही है।

शुक्रवार, 18 मई 2012

लंदन ओलिंपिक को 'ग्रीन' बनाने की कोशिश

लंदन ओलिंपिक खेलों को अब तक का सबसे 'ग्रीन' ओलिंपिक बनाना चाहता है। इसके लिए शहर में साफ-सफाई से लेकर जहरीली गैसों को कम करने पर विचार किया जा रहा है। जब लंदन को ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए चुना गया, तभी खेलों को पर्यावरण के लिहाज से अच्छा बनाने की भी बात कही गई। तब की ब्रिटिश सरकार ने दावा किया खेलों की तैयारी ऐसे की जाएगी कि लंदन और हराभरा बनाया जा सके।