पेज

शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2008

गर्म हो रहा है अंटार्कटिक का जल

अंटार्कटिक के जल का तापमान बढ़ रहा है और साथ ही समुद्र का जल स्तर भी ऊंचा हो रहा है। दक्षिणी महासागर के तापमान में बदलाव के रिकार्ड का अध्ययन करने पर यह बात सामने आई है। अंटार्कटिक क्षेत्र में आस्ट्रेलिया, फ्रांस और अमेरिका के संयुक्त कार्यक्रम के तहत पिछले 15 साल के आंकड़े एकत्रित किए गए जिसके बाद आस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने हाल ही में यह बात कही। कार्यक्रम में आस्ट्रेलियाई दल का नेतृत्व करने वाले स्टीव रिनटाउल ने कहा कि प्राप्त आंकड़ों के आधार पर वैज्ञानिक अंटार्कटिक जल की प्रवृत्ति का अध्ययन कर सकेंगे। वह यह भी बता सकेंगे कि इसका वैश्विक जलवायु पर क्या असर पड़ सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक जो आंकड़े उन्‍हें मिले हैं उनके अनुसार अंटार्कटिक का तापमान बढ़ रहा है। विशेष रूप से समुद्र के ऊपरी भाग में तापमान में खासी बढ़ोतरी हुई है। दुनिया भर में समुद्र के जल का तापमान बढ़ रहा है। बहरहाल हाल के अध्ययन से अब यह भी साबित हो गया है कि दक्षिणी महासागर की गहराई में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दक्षिणी महासागर में तापमान में जो परिवर्तन हो रहा है वह दुनिया के अन्य भागों के मुकाबले कम है। लेकिन महासागर गर्मी को जमा करते जा रहे हैं जो ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसका मतलब है दक्षिणी महासागर में तापमान बढ़ता जा रहा है। इसका प्रभाव समुद्र के जल स्तर पर भी पड़ेगा क्योंकि गर्म जल का विस्तार होता है और इसके साथ समुद्र का जल स्तर भी बढ़ता है। जिस क्षेत्र में यह कार्यक्रम चलाया गया वहां पिछले करीब एक दशक में समुद्र का जल स्तर तीन सेंटीमीटर बढ़ गया है।
इस विषय पर और जानकारी अगले भाग में पढ़ें

2 टिप्‍पणियां :

दिनेशराय द्विवेदी ने कहा…

सूचना अत्यन्त महत्वपूर्ण है। वह भी उस समय जब भारत, चीन और यूरोप सर्दी के तगड़े प्रहार से जूझ रहा था। अब उत्तरी गोलार्ध में सूरज की किरणें बढ़ रही हैं देखते हैं ये क्या गजब ढ़ाती हैं।

मीनाक्षी ने कहा…

नैशनल जीयोग्राफी की मैगज़ीन घर आती थी,,, अभी तक सँभाल कर रखी हैं... 1999 में कही गई बातें सच हो रही हैं... पढ़कर दिल डूबने लगता है..

एक टिप्पणी भेजें

पर्यानाद् आपको कैसा लगा अवश्‍य बताएं. आपके सुझावों का स्‍वागत है. धन्‍यवाद्